Thursday 10 May 2012

"Raashtra Va Usaka Tantra"

राष्ट्र रूपी काय के मुख्यत: कौन से अंग होते है..??


वेदानुसार:-- " राष्ट्र के प्रमुख अंग है ,
                      मात भूमि, मात भाषा एवं संस्कृति.."


" राष्ट्र के सुसंचालन हेतु एक तंत्र की आवश्यकता होती है,
  विद्यमान विदित तंत्रों में परतंत्र व सैन्यतंत्र दमनकारी प्रवृत्ति 
  के निमित्त असफल रहे, राजतंत्र आधारभूत न्यूनताओं जैसे 
  की कार्यपालिका, व्यवस्थापिका व न्यायपालिका का 
  विकेंद्रीकरण, वंशवाद एवं आक्रमणकारी प्रवृत्ति के निमित्त 
  असफल हुवे व होते रहे; वर्तमान देशकाल परिस्थिति में 
  लोकतंत्र एक सफल तंत्र के रूप में अधिकाधिक राष्ट्रों द्वारा 
  मान्य व मनोनीत है.."


" एक लोकतांत्रिक राष्ट्र रूपी अवयव के प्रमुख तत्त्व है:--
  राष्ट्र की सीमाए ( भारत के सन्दर्भ में भारत की सीमाएं )
  राष्ट्र के निवासी ( भारतवासी )
  राष्ट्र का संविधान ( भारतीय संविधान ).."


" नीतियुक्त राष्ट्रिक पर्याय है नीतियुक्त राष्ट्र के,
  नितिमुक्त राष्ट्रिक पर्याय है नितिमुक्त राष्ट्र के.."


" नीतियुक्त राजन्य पर्याय है नीतियुक्त राजतंत्र के,
  नीतिमुक्त राजन्य पर्याय है नीतिमुक्त राजतंत्र के.."


" नीतियुक्त संविधान पर्याय है नीतियुक्त लोकतंत्र के..,
  नीतिमुक्त संविधान पर्याय है नीतिमुक्त लोकतंत्र के .."


" एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के कुशल संचालन एवं दमनकारी 
  शक्तियों के प्रवेश नियंत्रण हेतु जनहिताकांक्षी, नीतिमान 
  नियंता, प्राविधिक प्रभावकारी, विधिप्राविन्य, सर्वसम्मत,
  संविधात़ा संतुलित, सशक्त, संधान संदिष्ट; संविधान की 
  आवश्यकता होगी....."

No comments:

Post a Comment